कृष्णा उपाध्याय बने मानपुर ब्लॉक इकाई के कार्यवाहक अध्यक्ष
उमरिया। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष माननीय शलभ भदौरिया जी के आदेशनुसार एवं उमरिया जिला इकाई के अध्यक्ष साथी चंद्रकांत दुबे के निर्देशानुसार साथी कृष्णा उपाध्याय को मानपुर ब्लॉक इकाई का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है
उनकी नियुक्ति के साथ ही संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। संगठन ने आशा व्यक्त की है कि कृष्णा उपाध्याय अपने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करेंगे और संगठन के संविधान का पालन करते हुए इसे मजबूती प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर जिला महासचिव सहित संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।