अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर कोतवाली पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

WhatsApp Group Join Now

बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर कोतवाली पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

 

अनूपपुर। बालिकाओं से संबंधित अपराधों की रोकथाम एवं सुरक्षा के लिए कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा मुस्कान विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शासन एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर पूरे जिले में शैक्षणिक संस्थानों तथा ग्रामीण-आदिवासी क्षेत्रों में बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है।

 

इसी क्रम में गुरुवार को अनुसूचित जनजाति एकलव्य आवासीय विद्यालय अनूपपुर में आयोजित कार्यक्रम में टीआई अरविंद जैन, महिला उपनिरीक्षक सरिता लकड़ा, प्रधान आरक्षक संदीप साहू एवं आरक्षक प्रकाश तिवारी द्वारा लगभग 250 छात्राओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी गई।

 

कार्यक्रम में बालिकाओं को पाक्सो एक्ट, किशोर न्याय अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता में बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधान समझाए गए। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 112, 1098, 1091 और साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी देकर जरूरत पड़ने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई।

 

महिला उपनिरीक्षक ने छात्राओं को गुड टच और बैड टच के बारे में समझाया। वहीं साइबर अपराधों से सावधान रहने की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा न करने, अनजान लिंक/ओटीपी साझा न करने, फर्जी कॉल व ऑनलाइन लालच से दूर रहने की सीख दी गई।

 

इसके साथ ही बुधवार को अनुसूचित जाति महाविद्यालयीन बालिका छात्रावास वैरीबांध अनूपपुर में भी लगभग 50 छात्राओं को जागरूक किया गया

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment