अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

रात में दुकान का ताला तोड़ते चोर को कोतवाली पुलिस ने दबोचा, बड़ी चोरी टली औजार समेत आरोपी गिरफ्तार, अन्य वारदातों की भी हो रही पूछताछ

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

 

अनूपपुर।

कोतवाली अनूपपुर पुलिस ने देर रात गश्त के दौरान बड़ी चोरी की घटना को नाकाम करते हुए दुकान का ताला तोड़कर चोरी के इरादे से घुसे एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में अग्रवाल सेल्स लोहा–सरिया दुकान में की गई।

 

पुलिस के अनुसार 9–10 जनवरी 2026 की दरम्यानी रात करीब 12 बजे सूचना मिली कि पुरानी सब्जी मंडी स्थित दुकान का शटर तोड़ा जा रहा है। मौके पर पहुंची रात्रि गश्त टीम ने दुकान के अंदर घुसे युवक नानदादा कोल (22) निवासी ग्राम सड्डी, थाना कोतमा को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से लोहे का प्लास, नुकीला बरमा और जैक बरामद किए गए, जिनका उपयोग ताला तोड़ने में किया गया था।

 

दुकान मालिक गिरधारीलाल अग्रवाल की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 23/26, धारा 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से जिले में हुई अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

 

रात्रि गश्त टीम की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी चोरी टल गई। इस सफल कार्रवाई पर पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान ने कोतवाली पुलिस टीम को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की है।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment