कोतवाली पुलिस ने 7 मवेशियों को क्रूरता से ले जाते पकड़ा, 4 आरोपी गिरफ्तार
अनूपपुर। कोतवाली अनूपपुर पुलिस ने पशुओं को क्रूरता पूर्वक पैदल हांकर ले जाने के मामले में 7 मवेशियों को जप्त करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा एसडीओपी के मार्गदर्शन में की गई
5 नवंबर को शिव मारूति युवा संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा सूचना दी गई थी कि न्यू सब्जी मंडी मॉडल स्कूल रोड से कुछ लोग भैंस एवं पड़ों को मारते-पीटते हुए ले जा रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी अरविंद जैन के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई।पुलिस ने दुर्गा दास महरा, कबीरदास महरा, सागर महरा तथा रोहित बैगा सभी निवासी ग्राम हथगला थाना बुढ़ार जिला शहडोल को पकड़ा।
इनके कब्जे से 3 भैंस एवं 4 पड़ा, कुल 7 मवेशी, लगभग 72,000 रुपये कीमत के जप्त किए गए। पशुओं का पशु चिकित्सक से परीक्षण भी कराया गया है।
कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 11(1) घ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत अपराध क्रमांक 517/25 दर्ज कर कार्रवाई जारी रखी है


















