अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

कोतमा पुलिस की नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, 2.70 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

अनूपपुर/कोतमा।

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतमा पुलिस ने एक और प्रभावी कार्रवाई करते हुए 2.70 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत 21 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं

 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 16 दिसंबर 2025 को कोतमा थाना प्रभारी निरीक्षक रत्नाम्बर शुक्ल को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम पचखुरा स्थित पानी की टंकी के पास अवैध गांजा की खरीद–फरोख्त की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई

 

रेड कार्रवाई के दौरान ग्राम खोड़री की ओर से एक व्यक्ति हाथ में बोरी लेकर आता दिखाई दिया, जो पानी की टंकी के पास खड़े दूसरे व्यक्ति को बोरी सौंप रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को मौके पर पकड़ लिया पूछताछ में उनकी पहचान राकेश कुमार तिवारी (36 वर्ष) निवासी ग्राम खोड़री एवं हेमराज जयसवाल उर्फ मोटू (35 वर्ष) निवासी जर्रा टोला, थाना कोतमा के रूप में हुई

 

विधिवत तलाशी लेने पर बोरी के अंदर खाकी टेप से लिपटे दो पैकेट मिले, जिन्हें खोलने पर कलीदार मादक पदार्थ गांजा पाया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गांजा व मोबाइल जब्त किए गए। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है

 

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रत्नाम्बर शुक्ल के साथ सुखीनंद यादव, संजीव त्रिपाठी, ज्ञानेन्द्र पासी, अभय त्रिपाठी, महेश साहू, नत्थूलाल एवं संजय द्विवेदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment