अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

कोतमा पुलिस ने पकड़ा ऑनलाइन फ्रॉड गैंग — 50 हजार नकद सहित मोबाइल, सिम, ATM कार्ड जब्त

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

 

कोतमा थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 50 हजार रुपये नकद, 4 मोबाइल फोन, 4 सिम कार्ड, पासबुक एवं ATM कार्ड जप्त किए गए हैं।

 

मामले का खुलासा उस समय हुआ जब गोहंड्रा निवासी कियोस्क संचालक जीवन सिंह पाव ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए उसके खाते में फ्रॉड की राशि आने के कारण बैंक खाते पर होल्ड लग गया है। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने शाजापुर जिले के एक व्यक्ति के साथ ऑनलाइन ठगी कर 50 हजार रुपये विभिन्न खातों के माध्यम से कियोस्क में ट्रांसफर कर नगद निकाले थे।

 

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पंचायत दर्पण पोर्टल से सरपंच-सचिवों के नंबर लेकर स्वयं को स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी बताकर एएनएम व सीएचओ से ठगी करते थे। मामले में अर्जुन चौधरी एवं मास्टरमाइंड महेन्द्र तिवारी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों से आगे पूछताछ जारी है।

 

उक्त कार्रवाई में:

थाना प्रभारी कोतमा

 

सहयोगी पुलिसकर्मी:

श्यामलाल मरावी, सुखीनंद यादव, संजीव त्रिपाठी, अभय त्रिपाठी, जितेन्द्र, महेश साहू, राजेन्द्र अहिरवार

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment