कोतमा पुलिस द्वारा पशु तस्करों के विरूध्द की कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार 18 मवेशियों को कराया मुक्त
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर श्री मोती-उर-रहमान के द्वारा पशु तस्करी पर अंकुश लगाने को अपनी प्राथमिकता में रखते हुए पशु तस्करों पर नजर रख कार्यवाही हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
उक्त के परिपालन में दिनांक 4 -05/08/2025 की रात्रि में थाना प्रभारी कोतमा निरी रत्नाम्बर शुक्ल को सूचना प्राप्त हुई कि सेमरिहा चौराहा के पास करीब 17 से 18 मवेशी भैस पडा को कुछ व्यक्तियों के द्वारा निर्दयता पूर्वक मारपीट कर बिना चारा भूसा दिये हाकते मारते हुए केशवाही तरफ ले जा रहे है । सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी कोतमा द्वारा पुलिस टीम गठित कर सूचनाकर्ता के बतायें स्थान सेमरिहा चौराहा की ओर रवाना किया गया साथ ही ग्राम सेमरिहा के कुछ ग्रामीणों को सूचित कर घेराबंदी हेतु कहा गया। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई कर सेमरिहा चौराहा पहुंच कर पर ग्रामीणों के सहयोग से आरोपी स्वामीदीन अगरिया पिता भगवानदीन अगरिया निवासी ग्राम लोहासुर थाना कोतमा के कब्जे से 18 नग भैस पड़ा जप्त कर मौके पर ही प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज किया ।मवेशियों के संबंध में पूछताछ पर आरोपी स्वामीदीन ने बताया कि दादू मुसलमान निवासी केशवाही के द्वारा आसपास के गांवों से मवेसियो को खरीदवाकर छोटू महरा ग्राम लोहासुर के बाडा मे रखवाया जाता है जिन्हे अपने साथियों शनि महरा व रामशरण कंजर निवासी लोहासुर के द्वारा केशवाही दादू मुसलमान के यहां ले जाना बताया तथा शनि महरा व रामशरण कंजर को अंधेरे में भाग जाना बताया।जिस पर आरोपी दादू मुसलमान उर्फ अजमत अली उम्र 42 साल निवासी मौहार टोला, केशवाही जिला शहडोल को भी गिरफ्तार किया गया है। उक्त 18 नग मवेशी कीमती करीबन 900000/- रुपये को थाना कोतमा पुलिस द्वारा पशु तस्करों से मुक्त कराकर ,
आरोपीगण स्वामीदीन अगरिया पिता भगवानदीन अगरिया निवासी ग्राम लोहासुर थाना कोतमा, दादू मुसलमान उर्फ अजमत अली निवासी मौहार टोला, केशवाही जिला शहडोल , छोटू महरा ग्राम लोहासुर , रामशरण कंजर निवासी लोहासुर के विरूध्द पशुओं के प्रति क्रुरता निवारण अधिनियम एवं म.प्र. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धाराओं का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लेकर अन्य फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही है ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतमा निरी.रत्नाम्बर शुक्ल के साथ सउनि गोविन्द प्रजापति , प्र.आर. दिनेश राठौर ,प्र.आर भानुप्रताप सिंह ,आर. अभय त्रिपाठी की सराहनीय भूमिका रही ।


















