---Advertisement---

मॉडल स्कूल कोतमा में हिंदी दिवस का हुआ आयोजन  

News Desk
By
On:
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मॉडल स्कूल कोतमा में हिंदी दिवस का हुआ आयोजन  
 
कोतमा/  म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर श्रीमान पी0सी0 गुप्ता, श्रीमती मोनिका आध्या जिला न्यायाधीश/सचिव के मार्गदर्शन में 14 सितंबर 2024 में कार्य योजना 2024-25 अंतर्गत आज दिनांक 14 सितंबर 2024 को शासकीय मॉडल हॉयर सेकेंडरी स्कूल कोतमा में हिन्दी दिवस के अवसर पर हिन्दी निबंध प्रतियोगिता (भारतीय महापुरूषों पर केन्द्रित), वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। हिन्दी दिवस पर तहसील विधिक सेवा समिति, तहसील न्यायालय कोतमा द्वारा शासकीय मॉडल स्कूल कोतमा में हिंदी दिवस एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमान महेंद्र कुमार उईके जिला न्यायाधीश, द्वारा स्कूल में उपस्थित छात्र-छात्राओं को हिन्दी दिवस के बारे में अहम जानकारी दी गई। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर द्वारा संचालित योजनाओं एवं छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम, ‘‘लैगिंक उत्पीड़न से बच्चों के संरक्षण अधिनियम 2012 के तहत नाबालिग बच्चों के साथ होने वाले यौन अपराध और छेड़छाड़ के मामलों के बारे में जानकारी दी गई।
 
मोटर दुर्घटना अधिनियम के तहत 18 वर्ष के कम उम्र के बच्चों को वाहन नहीं चालना चाहिए अगर 18 वर्ष पूर्ण कर लिया है तो लाईसेंस बनवाना अनिवार्य है। बिना लाईसेंस के वाहन नहीं चलाना चाहिए, साथ ही अपने कर्त्तव्य के प्रति सजग रहने तथा कानून के बारे में छात्र-छात्राओं को सहजता पूर्ण जानकारी दिया गया। छा़त्र-छा़त्राओं द्वारा निबंध प्रतियोगिता  में भाग लिया गया ।श्री महेंद्र कुमार उइके , माननीय जिला न्यायाधीश  श्री भगवान दास मिश्रा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पीएलवी तथा विनोद कुमार पटेल प्राचार्य मॉडल स्कूल एवं दिनेश कुमार मिश्रा तथा स्टाप सहित लगभग 59 प्रतिभागी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।

Advertisement

स्वतंत्रता दिवस (1)
स्वतंत्रता दिवस
pasan
kotma
doomarkachar
bangawa
bijuri
amarkantak
dola
स्वतंत्रता दिवस (1)
स्वतंत्रता दिवस (3)
स्वतंत्रता दिवस (5)
स्वतंत्रता दिवस (7)
स्वतंत्रता दिवस (1) (1)
स्वतंत्रता दिवस (2)
स्वतंत्रता दिवस (3) (1)
स्वतंत्रता दिवस (4)
स्वतंत्रता दिवस (5) (1)
स्वतंत्रता दिवस (8) (1)
स्वतंत्रता दिवस (9) (1)
स्वतंत्रता दिवस
स्वतंत्रता दिवस (1) (1)
स्वतंत्रता दिवस (2)
स्वतंत्रता दिवस (1) (2)
स्वतंत्रता दिवस (2) (1)
स्वतंत्रता दिवस (3)
स्वतंत्रता दिवस (4)
स्वतंत्रता दिवस (6)
स्वतंत्रता दिवस (5)
स्वतंत्रता दिवस (7)
स्वतंत्रता दिवस (1) स्वतंत्रता दिवस pasan kotma doomarkachar bangawa bijuri amarkantak dola स्वतंत्रता दिवस (1) स्वतंत्रता दिवस (3) स्वतंत्रता दिवस (5) स्वतंत्रता दिवस (7) स्वतंत्रता दिवस (1) (1) स्वतंत्रता दिवस (2) स्वतंत्रता दिवस (3) (1) स्वतंत्रता दिवस (4) स्वतंत्रता दिवस (5) (1) स्वतंत्रता दिवस (8) (1) स्वतंत्रता दिवस (9) (1) स्वतंत्रता दिवस स्वतंत्रता दिवस (1) (1) स्वतंत्रता दिवस (2) स्वतंत्रता दिवस (1) (2) स्वतंत्रता दिवस (2) (1) स्वतंत्रता दिवस (3) स्वतंत्रता दिवस (4) स्वतंत्रता दिवस (6) स्वतंत्रता दिवस (5) स्वतंत्रता दिवस (7)
For Feedback - feedback@koyalanchalnews.in

Leave a Comment