होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य

किरर-बड़हर मार्ग पर मृत मिला संकटापन्न सफेद पीठ वाला गिद्ध, वन विभाग अलर्ट

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

रिपोर्टर – शशिधर अग्रवाल

 

अनूपपुर, 25 फरवरी। वन परिक्षेत्र अनूपपुर के किरर बीट अंतर्गत किरर से बड़हर मुख्य मार्ग पर बुधवार दोपहर एक सफेद पीठ व सफेद दुम वाला गिद्ध अज्ञात कारणों से मृत अवस्था में पाया गया। सूचना ग्राम पंचायत औढेरा के सचिव मनोज पटेल द्वारा वन्यजीव संरक्षक शशिधर अग्रवाल को दी गई, जिसके बाद वन परिक्षेत्र अधिकारी स्वर्ण गौरव सिंह एवं सहायक स्टाफ को अवगत कराया गया।

 

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत गिद्ध के शव को सुरक्षित वन चौकी किरर लाकर संरक्षित किया गया।

 

उल्लेखनीय है कि 20 से 22 फरवरी तक प्रदेशभर में संकटापन्न गिद्धों की गणना अभियान चलाया गया था। अनूपपुर के बड़हर, किरर व औढेरा बीट में गिद्धों की मौजूदगी दर्ज की गई थी। ऐसे में अचानक एक गिद्ध की मौत वन्यजीव संरक्षण की दृष्टि से चिंता का विषय बन गई है। कारणों की जांच की जा रही है।

Related News

Leave a Comment