खदान से कबाड़ चोरी की साजिश नाकाम, पांच आरोपी गिरफ्तार झगराखाण्ड और खोंगापानी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

---Advertisement---

 

 

झगराखाण्ड/मनेन्द्रगढ़।

झगराखाण्ड पुलिस ने एसईसीएल क्षेत्र में कबाड़ चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 5 क्विंटल चोरी का लोहे का कबाड़, एक पिकअप वाहन और वारदात में प्रयुक्त औजार जब्त किये हैं।

पुलिस के अनुसार बीसीएम कॉलोनी खोंगापानी निवासी रामनारायण मिश्रा ने थाना झगराखाण्ड में शिकायत दर्ज कराई थी कि 15 मार्च 2026 की सुबह हल्दीबाड़ी भूमिगत खदान से कुछ लोग पिकअप वाहन क्रमांक CG16 A0498 में एसईसीएल का लोहे का कबाड़ चोरी कर ले जा रहे हैं। सुरक्षा प्रहरियों से मिली सूचना के बाद पुलिस ने तुरंत घेराबंदी की। घेराबंदी के दौरान बीसीएम खोंगापानी के पास संदिग्ध पिकअप वाहन कीचड़ में फंसा हुआ मिला। वाहन चालक से पूछताछ करने पर उसकी पहचान सरफराज खान (30 वर्ष) निवासी मौहारपारा मनेन्द्रगढ़ के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 27/26 धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने सरफराज खान के साथ उसके चार साथियों छोटकू बसोर (34), विरन बसोर (26) कालीचरण बसोर (37) और भज्जन बसोर (26) सभी निवासी बसोरपारा लालपुर थाना मनेन्द्रगढ़ को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में सभी ने मिलकर एसईसीएल की खदान से कबाड़ चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 50 हजार रुपये कीमत का लगभग 5 क्विंटल लोहे का कबाड़, पिकअप वाहन और घटना में प्रयुक्त आरी और पाना जब्त किया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पूछताछ में पिकअप चालक सरफराज ने बताया कि चोरी किया गया कबाड़ मनेन्द्रगढ़ के मौहारपारा निवासी राजू नामक व्यक्ति को बेचने ले जाया जा रहा था। पुलिस द्वारा इस संबंध में आगे की जांच की जा रही है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक आर.एन. गुप्ता, चौकी प्रभारी खोंगापानी राकेश शर्मा, एएसआई सुखलाल खलखो, प्रधान आरक्षक शंभू यादव, घनश्याम राठौर तथा आरक्षक रवि शर्मा, विरेंद्र गुप्ता और कृष्णा दास की अहम भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

March 16, 2026

March 16, 2026

March 16, 2026

March 16, 2026

March 16, 2026

March 16, 2026

Leave a Comment