[post-views]

की अपील: त्योहार सौहार्द व शांति के साथ मनाएं, आज शांति समिति की बैठक

---Advertisement---

की अपील: त्योहार सौहार्द व शांति के साथ मनाएं, आज शांति समिति की बैठक

अनूपपुर। आगामी होलिका दहन, धुरेड़ी, रंग पंचमी, चेट्री चंद्र उत्सव एवं गुड़ी पड़वा (चैत्र नवरात्र प्रारंभ), ईद-उल-फितर, श्री रामनवमी तथा श्री हनुमान जन्मोत्सव जैसे प्रमुख त्योहारों को शांतिपूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से आज दिनांक 28 फरवरी 2026, शनिवार को शाम 05:00 बजे थाना कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई है।

कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद जैन ने शांति समिति के सदस्यगण, मीडिया प्रतिनिधियों, विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के संयोजकों, डीजे एवं साउंड सर्विस संचालकों से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का आग्रह किया है।

थाना प्रभारी जैन ने अपील करते हुए कहा कि सभी त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक समरसता के साथ मनाए जाएं। प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

बैठक में त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं ध्वनि नियंत्रण संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देशों पर चर्चा की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment