अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

कसरावद पुलिस को मिली बड़ी सफलता महिला की निर्मम हत्या का आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार रिपोर्ट अबरार पठान

WhatsApp Group Join Now

कसरावद पुलिस को मिली बड़ी सफलता महिला की निर्मम हत्या का आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

रिपोर्ट अबरार पठान

 

 

पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन, थाना प्रभारी कसरावद के नेतृत्व में एक गंभीर हत्या के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।

 

ग्राम खराडी बुजुर्ग थाना कसरावद क्षेत्रांतर्गत नाहरसिंह भील के खेत के पास जंगल में ग्राम खराड़ी बुजुर्ग में एक महिला मृतिका सेवन्ताबाई पति गजानंद भाभर, उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम खराड़ी बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका के पति गजानंद को पूर्व में उसकी पत्नी और आरोपी मांगीलाल पिता काल्या अलावे, निवासी ग्राम खराड़ी बुजुर्ग के बीच अवैध संबंध होने की जानकारी थी। संबंध विच्छेद होने के बाद आरोपी मांगीलाल के द्वारा मृतिका को जान से मारने की धमकियाँ दी जा रही थीं।

 

घटना दिनांक 19.09.25 को मृतिका अपने बच्चों के साथ जंगल में लकड़ी लेने गई थी, जहाँ आरोपी मांगीलाल वहां पहुंचा और मृतिका से बहस के बाद उसे खींचकर जंगल में ले गया तथा कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर निर्ममता से उसकी हत्या कर दी। सम्पूर्ण वारदात की प्रत्यक्षदर्शी मृतिका की पुत्री अनुराधा ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी पिता को दी। जिसकी सूचना पर आरोपी मांगीलाल के विरुद्ध थाना कसरावद पर अपराध क्रमांक 384/25 धारा 103 बीएनएस का पंजीकृत कर अनुसंधान में लिया गया।

 

पुलिस कार्यवाही का विवरण – घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी कसरावद निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अधीनस्थ बल के साथ तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर मृतिका के मृत शरीर का पंचानो के पंचनामा तैयार किया गया तथा घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किए गए बाद मृत शरीर को पीएम हेतु सीएचसी अस्पताल कसरावद भेजा गया बाद प्रकरण में आरोपी मांगीलाल को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया।

घटना के संबंध में पूछताछ करते आरोपी ने हत्या करना स्वीकार किया साथ ही घटना स्थल से हत्या में प्रयुक्त **मर्डर वेपन (कुल्हाड़ी)** को बरामद किया गया बाद आरोपी मांगीलाल के कपड़े आरोपी की निसादेही से जप्त किए गए बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है। यह सफलता वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं थाना कसरावद पुलिस की सतर्कता, तत्परता एवं समर्पण का परिणाम है।

 

निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन थाना प्रभारी कसरावद, उनि महेश यादव, सउनि शत्रुघ्न देशमुख चौकी प्रभारी खामखेड़ा, सउनि जोगेन्द्र पाटीदार, सउनि बाबूलाल वास्कले, प्रआर.29 मुतलिब खान, प्रआर.659 महेश मालवीय का विशेष योगदान रहा।

 

 

 

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment