अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

जंगल में लाल साड़ी में लटकी मिली कमला यादव की शव पुलिस जांच में जुटी

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

रिपोर्ट हरी प्रसाद यादव

गांव के लोगों ने पेड़ पर लाल साड़ी में लटकी एक महिला का शव देखा, नजदीक जाकर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है।

 

शहडोल / गोहपारू थाना क्षेत्र के दुलादर गांव की एक महिला कमला यादव की मृत्यु जंगल में फांसी लगे हुए मिली है। घटना का पता चलने के बाद परिजन और गांव वालों में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है मातृक कमला यादव ग्राम पंचायत दुलादर निवासी दो दिसम्बर को घर से चली गईं परिजनों और ग्रामीणों ने ढूंढा

 

शव मिलने का स्थान: स्थानीय जंगल के महुआ पेड़ पर पहचान लाल रंग की साड़ी पहने हुई महिला के घर से बिना बताए निकलने के बाद परिजनों ने आस-पास माइके खोजबीन की लेकिन वह कहीं नहीं मिलीं। इसके बाद उन्होंने गोहपारू थाना को सूचना दी। गांव के कुछ लोगों के साथ मिलकर जंगल में खोज शुरू की गई जंगल में एक पेड़ पर लाल रंग की साड़ी में लटकी महिला को देखकर ग्रामीण हैरान रह गए। नजदीक जाकर जांच करने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है।

 

घटना की सूचना डायल 112 में दी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने मौका पंचनामा तैयार किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि महिला ने आखिर फांसी क्यों लगाई महिला के छोटे छोटे बच्चे भी हैं जिनकी रो-रोकर बुरी हालत है पुलिस पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप देगी।

 

पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और संभावित कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। परिवार और गांव वालों से पूछताछ जारी है। इस दौरान, जिले में पुलिस गतिविधियां सक्रिय हैं मृतका के परिजन इस दुखद घटना से सदमे में हैं। पुलिस ने उनसे संपर्क बनाए रखा है और आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर रही है।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment