अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

अमरकंटक के रोशन पनारिया को पुनः मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा पदाधिकारियो में हर्ष ।

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

 

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

 

अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक के पूर्व अमरकंटक मंडल अध्यक्ष को भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा रोशन पनारिया को पुनः मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर अमरकंटक मंडल में हर्ष एवं उत्साह का माहौल है । इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके सफल कार्यकाल और उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।

 

बधाई देने वालों में भाजपा पदाधिकारी अंबिका प्रसाद तिवारी , राहुल पांडेय , अंजना कटारे , बबीता सिंह , उषा पांडेय , सुनील मिश्रा , प्रकाश द्विवेदी , रूपेश द्विवेदी , दिनेश द्विवेदी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे ।

 

इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने कहा कि रोशन पनारिया के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने में मजबूती आएगी । सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में मंडल संगठन और अधिक सशक्त होगा ।

 

रोशन पनारिया ने पार्टी नेतृत्व एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे ।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment