अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

चार लेबर कोड के खिलाफ संयुक्त राष्ट्रीय कन्वेंशन आयोजित

WhatsApp Group Join Now

चार लेबर कोड के खिलाफ संयुक्त राष्ट्रीय कन्वेंशन आयोजित

कामरेड सूरजीत सिंह भवन में जुटे देशभर के श्रमिक नेता

एटक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरिद्वार सिंह अध्यक्ष मंडल में रहे शामिल

अनूपपुर
दिनांक 9 जनवरी 2026 को कामरेड सूरजीत सिंह भवन, नई दिल्ली में चार लेबर कोड लागू किए जाने के विरोध में संयुक्त राष्ट्रीय कन्वेंशन का आयोजन किया गया। कन्वेंशन में देशभर से श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं यूनियन नेताओं ने भाग लिया

इस राष्ट्रीय कन्वेंशन के अध्यक्ष मंडल में हरिद्वार सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एटक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने श्रमिक विरोधी नीतियों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि चारों लेबर कोड मजदूरों के अधिकारों पर सीधा हमला हैं

कन्वेंशन के दौरान कामरेड हरिद्वार सिंह ने अमरजीत कौर, राष्ट्रीय महासचिव, एटक को मंच पर आमंत्रित कर अपने विचार रखने के लिए अनुरोध किया। अमरजीत कौर ने अपने संबोधन में कहा कि लेबर कोड से मजदूरों की सामाजिक सुरक्षा, रोजगार सुरक्षा और संगठन के अधिकार कमजोर होंगे, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा

कन्वेंशन में श्रमिक एकता को मजबूत करने और लेबर कोड के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन तेज करने का आह्वान किया गया

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment