अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

हड़ताल को लेकर श्रम संघों की संयुक्त बैठक संपन्न 9 जुलाई को किया किया जाएगा श्रम संघों द्वारा हड़ताल

WhatsApp Group Join Now

हड़ताल को लेकर श्रम संघों की संयुक्त बैठक संपन्न

9 जुलाई को किया किया जाएगा श्रम संघों द्वारा हड़ताल

राजनगर

चार श्रम संहिताओं के खिलाफ संयुक्त कोयला मजदूर संगठन द्वारा 9 जुलाई को अखिल भारतीय हड़ताल किया जाएगा जिसे लेकर अभिनंदन भवन राजनगर में हसदेव क्षेत्र, सोहागपुर जोहिला एवं जमुना कोतमा क्षेत्र के श्रम संघ जिसमें एचएमएस, एटक इंटक एवं सीटू शामिल है के के प्रतिनिधियों ने अखिल भारतीय हड़ताल को सफल बनाने के लिए संयुक्त रूप से एक बैठक आयोजन किया

जहां पर श्रमिकों को संबोधित करते हुए संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि भारत सरकार जिन चार श्रम संहिताओं को लागू करना चाहती है वह मजदूरों के हित में नहीं है यदि सरकार उसे लागू करने में सफल होती है तो हम मजदूर को मिलने वाली तमाम सुविधाओं के साथ-साथ हमारे कई अधिकार छीन लिए जाएंगे हम मजदूरों के श्रम संघ के जो यूनियन है या उनके जो प्रतिनिधि है उनका औचित्य नहीं रह जाएगा हमें अपने हर एक कार्य के लिए प्रबंधन के अधीन रहना पड़ेगा इन्हीं सब विसंगतियां को लेकर संयुक्त रूप से 9 जुलाई को अखिल भारतीय हड़ताल करने का निर्णय लिया गया है जिसको असफल बनाने के लिए प्रबंधन तमाम हथकंडे अपनाएंगी लेकिन हमें इस बात का ध्यान देना है कि हमें प्रबंधन के झांसी में नहीं आना है हमें आपातकालीन सेवाओं सहित किसी भी कार्य के लिए घर से खदान के लिए नहीं निकलना है जिससे हमारा हड़ताल सफल होगा तभी भारत सरकार मजदूरों के सामने घुटने टेके की इसलिए उसे दिन कोई भी कम पर न जाए यदि हम हार गए तो सभी को का जीवन काफी कठिन हो जाएगा

इस अवसर पर श्रमिक नेता कन्हैया सिंह गोपाल नारायण सिंह अख्तर जावेद अजय विश्वकर्मा आनंद मिश्रा जेपी श्रीवास्तव सत्यदेव सिंह सहित वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment