अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

संयुक्त संचालक ने ली शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने दिये आवश्यक निर्देश

 

एमसीबी। आगामी 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी को लेकर संयुक्त संचालक अम्बिकापुर संजय गुप्ता द्वारा शासकीय आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मनेन्द्रगढ़ में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी हायर सेकंडरी और हाई स्कूल प्राचार्य, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एवं संकुल समन्वयक शामिल हुए।

 

*बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने पर विशेष जोर*

 

संयुक्त संचालक ने माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी प्रश्न पत्र, ब्लूप्रिंट और मूल्यांकन पद्धति के अनुरूप तैयारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने विद्यालयों को रणनीति आधारित कार्य, कमजोर विद्यार्थियों की पहचान तथा सीखने की क्षमता बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करने की आवश्यकता बताई। बैठक में

बोर्ड परीक्षा के लिये अतिरिक्त यू-डाइस और अपार आईडी सहित सभी दस्तावेज समय पर पूर्ण, विद्यार्थियों के जाति एवं निवास प्रमाण पत्र निर्धारित समय सीमा में तैयार कराने,

शाला त्यागी विद्यार्थियों के लिये परख सर्वे एवं सामाजिक अंकेक्षण अनिवार्य रूप से करने,

प्राथमिक स्तर पर बच्चों की बेसिक शिक्षा मजबूत कर उन्हें धाराप्रवाह पढ़ने योग्य बनाने,

शराब सेवन कर विद्यालय आने वाले शिक्षकों पर तत्काल कठोर कार्यवाही किये जाने, मध्यान्ह भोजन में रजिस्टर, चेकलिस्ट, भोजन गुणवत्ता और स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखने, अधिकारी द्वारा विद्यालयों का नियमित निरीक्षण कर विभागीय आदेशों का पालन सुनिश्चित करने प्रमुख निर्देश दिये गये।

 

*जिला शिक्षा अधिकारी ने दिये अतिरिक्त निर्देश*

 

जिला शिक्षा अधिकारी आर.पी. मिरे ने सभी प्राचार्यों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर परिणाम लाने के लिये प्रभावी रणनीति अपनाने और संयुक्त संचालक के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के लिए कहा। बैठक में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मनेन्द्रगढ़ विपिन पाण्डेय, आर.एन. मिश्रा, भरतपुर के सच्चिदानंद साहू सहित सभी प्राचार्य, एडीईओ, बीआरसी एवं संकुल समन्वयक उपस्थित रहे।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment