अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, एक आरोपी माल सहित गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now

नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, एक आरोपी माल सहित गिरफ्तार

 

एमसीबी। पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले में नशीले पदार्थों एवं अवैध कारोबार के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत साइबर सेल मनेंद्रगढ़ एवं सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ की संयुक्त टीम ने 09 नवम्बर 2025 को एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सनबोरा निवासी विरेन्द्र पनिका उर्फ बिट्टू पिता शिवनारायण पनिका (उम्र 24 वर्ष) नशीले इंजेक्शनों को अवैध रूप से रखकर बेचने की फिराक में है। सूचना के आधार पर तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से सफेद रंग के झोले में रखे 190 नग नशीले इंजेक्शन बरामद हुए जिनमें Rexogesic Buprenorphine Injection – 95 नग और Pheniramine Maleate Injection IP – 95 नग शामिल हैं। बरामद नशीले इंजेक्शनों की अनुमानित कीमत लगभग 66,500 (छियासठ हजार पाँच सौ रुपये) आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी विरेन्द्र पनिका उर्फ बिट्टू के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ में अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह ने बताया कि नशीली दवाओं के अवैध व्यापार और मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध जिले में सख्त अभियान जारी है। किसी भी व्यक्ति को इस प्रकार की गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर बख्शा नहीं जाएगा।

सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक विवेक पाटले, निरीक्षक दीपेश सैनी, सहायक उपनिरीक्षक अभिषेक पांडे, सहायक उपनिरीक्षक चेतनराम राजवाड़े, प्रधान आरक्षक प्रिंस राय, पुष्कल सिन्हा, आरक्षक जितेंद्र ठाकुर, भूपेंद्र यादव, हाफिज कुरैशी, उतरा कश्यप, प्रदीप लकड़ा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जिला पुलिस प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि किसी को भी नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार या संदेहास्पद गतिविधियों की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें ताकि ऐसे तत्वों पर शीघ्र और कठोर कार्यवाही की जा सके।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment