जिले में बढ़ते पीलिया रोग को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट सीएमएचओ खुद कर रहे हैं होटलों की जांच, डोर-टू-डोर सर्वे भी शुरू

---Advertisement---

 

एमसीबी/मनेन्द्रगढ़। जिले में पीलिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. अविनाश खरे स्वयं मेडिकल टीम के साथ शहर में निरीक्षण कर रहे हैं।

गुरुवार को सीएमएचओ के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मनेन्द्रगढ़ शहर के विभिन्न होटलों और खाद्य प्रतिष्ठानों के साथ ही घरों की भी जांच की। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, पीने के पानी की गुणवत्ता और भोजन बनाने की व्यवस्था का जायजा लिया गया। होटल संचालकों को स्वच्छता बनाये रखने तथा शुद्ध पानी का उपयोग करने के सख्त निर्देश दिये गये।

इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में डोर-टू-डोर सर्वे अभियान भी शुरू किया गया है। स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर लोगों की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ले रहे हैं और पीलिया के लक्षण मिलने पर तत्काल जांच और उपचार की व्यवस्था कर रहे हैं।

मेडिकल टीम लोगों को जागरूक करते हुए साफ और उबला हुआ पानी पीने, खुले में मिलने वाले खाद्य पदार्थों से परहेज करने और आसपास साफ-सफाई बनाए रखने की सलाह दे रही है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पीलिया एक गंभीर बीमारी है जो प्रायः दूषित पानी और अस्वच्छ भोजन के कारण फैलती है। हालांकि आवश्यक सावधानी बरतने और स्वच्छता रखने से इस बीमारी से बचाव संभव है।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति में आंखों या त्वचा का पीला पड़ना, कमजोरी, भूख कम लगना या उल्टी जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जांच करायें। विभाग द्वारा जिले में निगरानी बढ़ा दी गई है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

March 12, 2026

March 12, 2026

March 12, 2026

March 12, 2026

March 12, 2026

March 12, 2026

Leave a Comment