जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं में कुल 11 एक्स रे मशीन का किया जा रहा संचालन 

---Advertisement---

जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं में कुल 11 एक्स रे मशीन का किया जा रहा संचालन

 

अनूपपुर 18 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली के निर्देशन में आमजन के स्वास्थ्य सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए एक्सरे मशीन का संचालन जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं में किया जा रहा है। जिला चिकित्सालय अनूपपुर में 4, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुष्पराजगढ़ में 1, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतहरी में 1, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोठी में 1, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा में 1, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करपा में 1, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुनगा में 1, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वेंकटनगर में 1 इस प्रकार जिले में कुल 11 एक्स रे मशीन का संचालन किया जा रहा है। उक्ताशय की जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अलका तिवारी ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी हड्डी रोग संबंधी जांच के लिए एवं इमरजेंसी स्थिति में एक्स-रे द्वारा जांच उपरोक्त स्वास्थ्य संस्थाओ में कराएं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

March 19, 2026

March 19, 2026

March 19, 2026

March 19, 2026

March 19, 2026

March 19, 2026

Leave a Comment