जिला चिकित्सालय अनूपपुर में पार्किंग शुल्क समाप्त 

---Advertisement---

 

 

जिला चिकित्सालय में पार्किंग शुल्क लगाकर वसूली चालू किया गया था जिससे आमजनों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ बढ़ने पर जनपद पंचायत अध्यक्ष जैतहरी राजीव सिंह, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राम खेलावन राठौर पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष जीवेन्द्र सिंह ने जिला चिकित्सालय जाकर कलेक्टर अनूपपुर से चर्चा कर ज्ञापन सौंपा,इस दौरान सिविल सर्जन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

तत्काल प्रभाव से सिविल सर्जन डॉ एस.आर.परस्ते ने पार्किंग शुल्क समाप्त करने की घोषणा किया और वसूली कर्ताओं को पार्किंग स्थल छोड़ने का मौके पर मौखिक निर्देश दिया।

 

पार्किंग स्थल पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नगरपालिका अनूपपुर के पूर्व उपाध्यक्ष जीवेन्द्र सिंह ने कहा कि अस्पताल में मरीज और उनके परिवार जन ईलाज के लिए आते हैं और रोगी कल्याण समिति को 10 रुपए देकर पर्ची कटाते हैं इसके अतिरिक्त शुल्क देना गरीब मरीजों के लिए आर्थिक बोझ है।

जिला चिकित्सालय परिसर में ही प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र है जिसमें जेनरिक दवाइयां बहुत सस्ते दामों पर उपलब्ध है जिन्हें 5रुपये की दवा लेना है उन्हें भी 20रुपया पार्किंग शुल्क देना पड़ेगा जो कि सरासर जन औषधि केंद्र की मंशा के विपरीत है।

 

जनहित की मांग पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए कलेक्टर महोदय ने पार्किंग शुल्क समाप्त करने के निर्देश दिए जिस पर सिविल सर्जन द्वारा तत्काल प्रभाव से पार्किंग शुल्क लेने पर रोक लगा दिया।

आदिवासी अंचल के लोगों के लिए बहुत राहत भरी खबर है जनपद पंचायत जैतहरी के अध्यक्ष राजीव सिंह और पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राम खेलावन राठौर ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment