अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

जल संरक्षण की शपथ के साथ जनअभियान परिषद का जल संचयन अभियान, सामतपुर तालाब में हुआ श्रमदान व दीवार लेखन

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

अनूपपुर।

मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद के नेतृत्व में विकासखंड अनूपपुर, सेक्टर–01 के अंतर्गत अनूपपुर नगरपालिका क्षेत्र स्थित सामतपुर तालाब (शिव मारुति मंदिर परिसर) में शुक्रवार, 19 दिसंबर 2025 को जल संचयन अभियान के तहत संगोष्ठी, दीवार लेखन एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान नदियों एवं तालाबों के संरक्षण हेतु सामूहिक श्रमदान की कार्ययोजना बनाई गई, जिसमें बोरी बंधान एवं साफ-सफाई जैसे कार्य शामिल रहे

 

अभियान के अंतर्गत उपस्थित नागरिकों को जल संचयन, संरक्षण एवं उसके महत्व की शपथ दिलाई गई। साथ ही जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दीवार लेखन कर दैनिक जीवन में जल संरक्षण की आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया गया

 

कार्यक्रम में परामर्शदाता श्रीमती शारदा चौरसिया, अनिल सिंह परिहार (सीएमसीएलडीपी छात्र), सचिन पटेल, अखिल रौतेल, अर्जुन, नेहा कहार, प्रिया सरावगी, मंजूलता सिंह, अर्चना शुक्ला, ममता, आरती, अंजली जयसवाल, दीपक सिंह, प्रस्फुटन समिति सदस्य लक्ष्मी क्षत्रिय सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता की

 

जल संचयन अभियान का मुख्य उद्देश्य बहते एवं वर्षा जल का संरक्षण कर भू-जल स्तर में वृद्धि, कृषि कार्यों व पशु–पक्षियों हेतु जल उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखना है

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment