अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

जैतहरी पुलिस ने गुमशुदा युवती को किया सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा

WhatsApp Group Join Now

जैतहरी पुलिस ने गुमशुदा युवती को किया सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा

जैतहरी। थाना जैतहरी पुलिस ने गुमशुदा युवती पूनम पनिका को ढूँढकर सुरक्षित बरामद किया और परिजनों को सुपुर्द किया। फरियादी कोदू लाल पनिका ने 20 अगस्त 2023 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी बिना बताए घर से चली गई थी और फोन भी बंद आ रहा था। रिपोर्ट पर गुमशुदगी का प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू की गई

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन में लगातार प्रयास करते हुए 14 नवंबर 2025 को युवती को दस्तयाब कर लिया गया। वैधानिक कार्यवाही के बाद उसे सकुशल परिवार के हवाले किया गया

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी अमर वर्मा, जे. पी. एच. तिर्की, संतोषी धर्वे, विजयनंद पांडेय और रामेश्वर शर्मा की सराहनीय भूमिका रही

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment