जैतहरी पुलिस ने पशु क्रूरता से भरे पिकअप को पकड़ा, 7 मवेशी जप्त
पिकअप चालक जंगल में अंधेरे का फायदा उठाकर फरार
जैतहरी। मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जैतहरी पुलिस ने बोलेरो मैक्स पिकअप क्रमांक MP 18 ZF 8176 से क्रूरता पूर्वक बांधे गए 7 कृषक उपयोगी मवेशियों को जप्त किया। वाहन अनूपपुर से जैतहरी होते हुए पेड्रा रोड की ओर जा रहा था
राठौर चौक पर घेराबंदी के दौरान पिकअप आते ही चालक पुलिस को देखकर वाहन मोड़कर लहरपुर तरफ भागा। हमराह बल और राहगीर अक्षय सिंह बघेल तथा ऋषि तिवारी के पीछा करने पर चालक शासकीय कॉलेज के पीछे वाहन खड़ा कर जंगल में अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया
वाहन से 7 नग मवेशी ठूंस-ठूंसकर रस्सियों से क्रूरता से बंधे मिले लगभग 2 लाख 70 हजार रुपये मूल्य के मवेशी तथा 4 लाख रुपये मूल्य का पिकअप वाहन जप्त किया गया मवेशियों को कांजी हाउस भेजा गया है और वाहन को थाना परिसर में रखा गया है। अज्ञात चालक एवं वाहन मालिक पर कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम तथा पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच जारी है
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमर वर्मा के नेतृत्व में की गई
अहम भूमिका में— जे.पी.एच. तिर्की, सुरेश कुमार कोरी, श्याम शुक्ला, मनोज सिंह, संतोष जायसवाल, मनीष सिंह तोमर और रामेश्वर शर्मा रहे


















