अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

जैतहरी पुलिस ने 2 वसूली वारंटियों की राशि न चुकाने पर आरोपी गिरफ्तार किया

WhatsApp Group Join Now

जैतहरी पुलिस ने 2 वसूली वारंटियों की राशि न चुकाने पर आरोपी गिरफ्तार किया

ददन सिंह गोंड को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया

जैतहरी। कुटुंब न्यायालय अनूपपुर द्वारा जारी दो वसूली वारंटियों के पालन में जैतहरी पुलिस ने ददन सिंह गोंड पिता ललन सिंह, निवासी जरेली को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपी द्वारा अपनी पत्नी को क्रमशः 1,28,000 रुपये और 1,67,000 रुपये की राशि का भुगतान नहीं किया गया था, जिसके चलते न्यायालय ने वसूली वारंट जारी कर रखा था

जैतहरी पुलिस ने आरोपी की पता तलाश कर 27 नवंबर को विधिवत गिरफ्तारी की और उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमर वर्मा के नेतृत्व में की गई

अहम भूमिका में — जयसिंह, राजकुमार मार्को, मनोज सिंह, श्याम शुक्ला, विवेक त्रिपाठी और रामेश्वर शर्मा रहे

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment