राजनगर
श्रद्धा महिला मंडल एसईसीएल जो एसईसीएल के विभिन्न क्षेत्र के समितियां के साथ मिलकर समय-समय पर जनकल्याणकारी कार्य करती रहती है। जिसके तहत श्रद्धा महिला मंडल की हसदेव क्षेत्र की अनुषांगिक संगठन जागृति महिला समिति हसदेव क्षेत्र द्वारा
राजनगर बस स्टैंड में गर्मी के इस मौसम में राहगीरों एवं आम जनों को राहत देने के उद्देश्य से समिति की अध्यक्ष श्रीमती डॉक्टर बाला बिश्नोई की अध्यक्षता में प्याऊ खोला गया इस प्याऊ उद्घाटन की सबसे खास बात यह रही की आम जनों को राहत देने के साथ-साथ जानवर एवं पंछियों के पानी उपलब्ध करने की व्यवस्था की गई।प्याऊ उद्घाटन के अवसर पर जागृति मेला समिति के सदस्य द्वारा समस्त राहगीरों को नींबू पानी, शिकंजी जलजीरा सत्तू पानी एवं फल प्रदान कर प्याऊ का उद्घाटन किया गया तो जानवरों के लिए भी नाद में पानी भरकर उनके पानी पीने की व्यवस्था की गई जिससे जानवर भी प्यास ना रहे।
जागृति महिला समिति हसदेव क्षेत्र की अध्यक्ष श्रीमती डॉक्टर बाला बिश्नोई ने कहा कि हमारी समिति समय-समय पर जन कल्याणकारी कार्य करती रहती है उसी के तहत आज यहां पर प्याऊ का उद्घाटन किया गया है जो निरंतर पूरे गर्मी पर चलेगा
इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष डॉ श्रीमती बाला बिश्नोई, करुणा राय, रुना मित्रा, रूपा दत्ता, पुष्पा नेताम सुष्मिता मिश्रा, माला तिवारी, स्मिता प्रधान, सुमन जाखड़ सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।









