जागृति महिला मंडल ने मरीजों को बांटे फल
राजनगर
एसईसीएल हसदेव क्षेत्र के अंतर्गत जागृति महिला समिति हसदेव क्षेत्र एवं श्रद्धा महिला मंडल एसईसीएल के अध्यक्ष पूनम मिश्रा एवं उनके सहयोगियों के द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों से प्रेरित होकर समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व को निभाते हुए हसदेव क्षेत्र के जागृति महिला समिति की अध्यक्ष विनीता शर्मा के मार्गदर्शन में केंद्रीय चिकित्सालय महेंद्रगढ़ में मरीज को फल वितरण किया गया एवं उनको जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दी इस अवसर पर जागृति महिला समितियां की अध्यक्ष विनीत शर्मा समिति के सदस्य श्रीमती पुष्पा सिंह सविता सिंह बिश्नोई पूनम रानी शांति सिंह निशा ज्योति प्रगति इन सभी महिलाओं ने जरूर जरूरत पड़ने पर अपने क्षेत्र में जरूरतमंदों को हमेशा सहयोग किया है इन महिला समितियां द्वारा विभिन्न विभिन्न प्रकार के समाज में अच्छे कार्य किया जाते हैं
जागृति महिला मंडल ने मरीजों को बांटे फल
Published on:
