क्या गरीबों का घर तोड़ना ही भाजपा सरकार की प्राथमिकता – गुलाब कमरो
मनेन्द्रगढ़/एमसीबी। शुक्रवार शाम मनेंद्रगढ़ ब्लॉक में कलेक्टर कार्यालय से कुछ ही दूरी पर प्रशासन की बुलडोज़र कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया, स्थानीय जनता हो रही परेशान।
ग्राम पंचायत चैनपुर क्षेत्र में दो गरीब परिवारों के मकान तोड़े जाने से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया है।जनता भाजपा की सरकार में अपने हक अधिकारों से तो वंचित होने के साथ साथ प्रताड़ित भी हो रही है।
पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा —“क्या गरीबों का घर तोड़ना ही इस सरकार की प्राथमिकता है”? विकास और घर बनाने के नाम पर सरकार लोगों का आशियाना उजाड़ रही है।
सरकार एक साजिश के तहत गरीबों को प्रताड़ित कर कुछ पूजीपतियों के इशारों पर काम कर रही है। भाजपा क्षेत्र के लोगों को कई वादे गिनाकर सत्ता में तो आ गई पर वास्तविक रूप से अपने किए वादों,घोषणाओं को पूरी करने में असफल है।
पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि हम आपके साथ सदैव खड़े है।हम जल्द ही प्रशासन से मामले की जांच की मांग करेंगे।


















