अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

धार: बैडमिंटन की नर्सरी से निकल रहे हैं अंतरराष्ट्रीय सितारे

WhatsApp Group Join Now

धार: बैडमिंटन की नर्सरी से निकल रहे हैं अंतरराष्ट्रीय सितारे

धार ब्यूरो रिपोर्टर – शैलेंद्र जोशी

धार को यूं ही बैडमिंटन की नर्सरी नहीं कहा जाता। यहां बचपन से ही बच्चों को नियमित अभ्यास, कड़ा अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का पाठ पढ़ाया जाता है, जो उनके खेल स्तर को निरंतर ऊंचाइयों तक पहुंचा रहा है। इसी समर्पित प्रशिक्षण का परिणाम है कि धार से , और जैसे खिलाड़ी निकलकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और जिले का नाम रोशन कर चुके हैं।

इन उपलब्धियों के पीछे स्वर्गीय राजा देवी सिंह बैडमिंटन हॉल और वर्षों से बच्चों को तराश रहे प्रशिक्षक सुधीर वर्मा का अहम योगदान रहा है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए राजा देवी सिंह बैडमिंटन हॉल में चार दिवसीय “छोटा भीम लिटिल चैंप बैडमिंटन लीग” का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में करीब 80 नन्हे शटलरों ने भाग लेकर शानदार शॉट्स, ड्रॉप, स्मैश, फूटवर्क और स्टेमिना का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

समापन अवसर पर मुख्य अतिथि नगर पुलिस अधीक्षक (IPS) ने कहा कि इतनी कम उम्र में जिस तरह धार में प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी तैयार किए जा रहे हैं, वह अन्य शहरों के लिए भी प्रेरणादायक है। विशेष अतिथि डीएफओ (IFS) ने कहा कि खेल शिक्षा में बाधक नहीं, बल्कि जीवन को अनुशासित, स्वस्थ और आत्मविश्वासी बनाते हैं। कार्यक्रम के अंत में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर खेल भावना और मेहनत की सराहना की गई।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment