अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

अमरकंटक बैंक से मिली बीमा राशि बनी परिवार का सहारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से दो लाख की सहायता संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय 

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

 

 

अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक के

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक (लालपुर) के समीप स्थित ग्राम पमरा निवासी 41 वर्षीय श्रीमती कुंती बाई सिंह कुशराम के लिए पति की आकस्मिक मृत्यु के बाद प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) से प्राप्त बीमा राशि आर्थिक संबल बनकर सामने आई है ।

श्रीमती कुंती बाई के पति स्वर्गीय अमीन सिंह कुशराम का आकस्मिक निधन 27 अगस्त 2025 को घर पर हो गया था । उनके निधन से पत्नी कुंती बाई , पुत्री कुमारी सरोजनी सिंह कुशराम (25 वर्ष) एवं पुत्र संदीप सिंह कुशराम (23 वर्ष) गहरे शोक में डूब गए थे । साथ ही सामाजिक कार्यक्रमों एवं आगामी विवाह आयोजनों को लेकर आर्थिक चिंता भी परिवार पर आ गई थी ।

इसी दौरान जानकारी मिली कि स्वर्गीय अमीन सिंह कुशराम ने अपने जीवनकाल में भारतीय स्टेट बैंक भेजरी कियोस्क शाखा में खोले गए खाते से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत मात्र 436 रुपये वार्षिक प्रीमियम पर बीमा कराया था । इसके बाद विधवा श्रीमती कुंती बाई अपने पुत्र-पुत्री के साथ पवित्र नगरी अमरकंटक स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा पहुँचीं जहाँ शाखा प्रबंधक गौरव उपाध्याय ने खाते से संबंधित बीमा की पुष्टि की और आवश्यक दस्तावेज जमा कराने को कहा ।

परिजनों द्वारा मृत्यु प्रमाण-पत्र , आधार कार्ड एवं बैंक खाता विवरण शीघ्र जमा कर दिए गए । शाखा प्रबंधक द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर वरिष्ठ कार्यालय से अनुमति प्राप्त की गई ।

आज बुधवार दिनांक 28 जनवरी 2026 को भारतीय स्टेट बैंक अमरकंटक शाखा में कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त रामलाल रौतेल ने स्वर्गीय अमीन सिंह कुशराम की पत्नी श्रीमती कुंती बाई कुशराम को 2 लाख रुपये का चेक प्रदान किया । इस अवसर पर समीपी ग्राम भरनी निवासी कमल किशोर साहू भी उपस्थित रहे ।

पति के निधन के बाद प्राप्त यह बीमा राशि परिवार के लिए एक बड़ा आर्थिक सहारा सिद्ध हुई है । श्रीमती कुंती बाई ने चेक को अपने बैंक खाते में जमा कर दिया है। उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय अमीन सिंह कुशराम ने वर्ष 2014 में भारतीय स्टेट बैंक भेजरी शाखा में खाता खुलवाया था और नियमित रूप से छोटी-छोटी बचत जमा करते रहे जिसका लाभ आज उनके परिवार को मिला।

यह घटना प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की उपयोगिता और महत्व को स्पष्ट रूप से दर्शाती है ।

Leave a Comment