अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

संस्था प्रवेश उत्सव का हुआ आयोजन, उत्साह उमंग और नए संकल्पों के साथ हुआ नवप्रवेशी छात्र छात्राओं का भव्य स्वागत

WhatsApp Group Join Now

संस्था प्रवेश उत्सव का हुआ आयोजन, उत्साह उमंग और नए संकल्पों के साथ हुआ नवप्रवेशी छात्र छात्राओं का भव्य स्वागत

 

एमसीबी। जिले के मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में स्थित आदर्श पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट में प्रवेश लेने वाले नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिये संस्था प्रवेश उत्सव का आयोजन शुक्रवार को किया गया। यह कार्यक्रम नये शैक्षणिक सत्र की शुरुआत को चिन्हित करता है जिसमें विद्यार्थियों को एक नई दिशा और प्रेरणा के साथ अपने सपनों को साकार करने का अवसर मिला। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम अभिभावक पहलवान सिंह, शिवनारायण कुर्रे और संजय कुर्रे के द्वारा किया गया।

इसके बाद संस्था के निर्देशक रमेश सोनी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपका यह प्रवेश सिर्फ संस्थान में नहीं बल्कि सुनहरे भविष्य की ओर एक कदम है। मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही आपकी सफलता की कुंजी है। मंच से प्रेरणादायक व्यक्तव्य, सीनियर छात्रों द्वारा साझा किये गये अनुभव और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उसमें चार चांद लगा दिए।

विद्यार्थियों ने नये सत्र को लेकर उत्सुकता और आत्मविश्वास स्पष्ट रूप से झलक रहा था जिसमें विद्यार्थियों के अभिभावकों की उपस्थिति सराहनीय रही। उनके द्वारा भी बच्चों को प्रेरणादायक उद्बोधन किया गया। संस्थान द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे कोर्सेज DMLT, BMLT, X-Ray Technician, OT Technician, First aid treatment , D pharma की जानकारी भी विद्यार्थियों को दी गई।

इस कार्यक्रम में संस्था प्रमुख संजू सोनी द्वारा प्रवेश उत्सव के उद्देश्य के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि प्रवेश उत्सव का उद्देश्य केवल औपचारिकता नहीं बल्कि छात्रों में आत्मविश्वास जगाना उनके भीतर छिपी क्षमताओं को पहचान कर उसे सशक्त बनाना है।

कार्यक्रम में आदर्श ग्रुप आफ एजुकेशन के संजय मिश्रा, सोहन यादव, मनीषा सिंह, साक्षी मिश्रा, मानसी गुप्ता, चांद कुमारी, रिंकी सिंह, मनीष सिंह, नुमान अंसारी, अभिषेक गुप्ता, प्रेमलाल, दिव्या, अल्फा, सोनिया, पूजा सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का समापन सभी विद्यार्थियों को वेलकम किट जैसे बैग, पेन और कॉपी देकर किया गया।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment