फसल नुकसान का मुआयना, किसानों को हर संभव मदद का आश्वासन
डबरा।डबरा क्षेत्र में हुई अति वर्षा से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। इस नुकसान का जायजा लेने आज पूर्व सांसद मा. विवेक नारायण शेजवलकर जी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष श्री कौशल शर्मा जी ने पुरी, फतेहपुर, खैरवाया, डबरा एवं भितरवार विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया।
दोनों वरिष्ठ नेताओं ने पटवारी एवं कृषि विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ प्रभावित खेतों का मुआयना कर किसानों से चर्चा की। ग्रामीणों ने फसल खराब होने की स्थिति और नुकसान की जानकारी साझा की। इस अवसर पर पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि किसानों की हर संभव मदद के लिए राज्य सरकार के समक्ष विषय रखा जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं कृषि मंत्री श्री एदल सिंह कंसाना किसानों की हर संभव सहायता सुनिश्चित करेंगे।
भरत रावत, पंजाब केसरी संवाददाता, डबरा
दिनांक: 31 अक्टूबर 2025


















