लोकेशन खरगोन,,,
जिला खरगोन मध्य प्रदेश,,,
रिपोर्टर अबरार पठान,,,
मोबाइल 9893586792,,,
हेलमेट पहनने वालों को गुलाब, 100 चालकों को निःशुल्क हेलमेट वितरण
खरगोन। जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर एक अभिनव पहल की शुरुआत की गई है। बुधवार को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान गायत्री मंदिर तिराहे पर एक संदेशात्मक दृश्य देखने को मिला।
अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिट्टू सिंह सेहगल की मौजूदगी में यातायात थाना प्रभारी ने बाइक चलाते समय हेलमेट का नियमित उपयोग करने वाले वाहन चालकों को गुलाब का फूल भेंट कर प्रोत्साहित किया। इसके साथ ही विभाग की ओर से 100 दोपहिया वाहन चालकों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए, जिनमें महिलाएं भी शामिल रहीं।
इस अवसर पर एसपी ने कहा कि “छोटी सी सावधानी अमूल्य जीवन बचा सकती है। सड़क सुरक्षा केवल कानून नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक जिम्मेदारी भी है।” उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और उनका पालन सुनिश्चित करना है।
पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस तरह की पहल से जिले में हेलमेट पहनने के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी।
हेलमेट प्राप्त करने वाले वाहन चालक भी इस पहल से प्रसन्न नजर आए। उन्होंने कहा कि यह पुलिस विभाग की सराहनीय पहल है, जो न केवल सुविधा प्रदान करती है बल्कि यातायात नियमों के पालन की सीख भी देती है।


















