अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

छात्र-छात्राओं को यातायात सुरक्षा, साइबर ठगी और एमपरिवहन ऐप की दी गई जानकारी

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

 

 

हाईस्कूल नागपुर में हुआ जागरूकता कार्यक्रम

 

एमसीबी। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा और पुलिस अधीक्षक एमसीबी रत्ना सिंह के निर्देशानुसार नगर पुलिस अधीक्षक दीपिका मिंज तथा थाना प्रभारी पोड़ी निरीक्षक जवाहरलाल गायकवाड़ के मार्गदर्शन में पोंडी चौकी प्रभारी शेषनारायण सिंह द्वारा 6 जनवरी 2026 को हाई स्कूल नागपुर में छात्र-छात्राओं के लिये यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन, परिवहन संबंधी सावधानियों, साइबर ठगी से बचाव तथा एम-परिवहन (mParivahan) मोबाइल ऐप के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर बताया गया कि एम-परिवहन ऐप के माध्यम से ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीयन (आरसी), चालान की स्थिति, वाहन विवरण एवं अन्य परिवहन सेवाओं की जानकारी मोबाइल पर ही प्राप्त की जा सकती है। इसके साथ ही हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, नाबालिगों द्वारा वाहन ना चलाने, सड़क संकेतों के पालन तथा सुरक्षित ड्राइविंग के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। साइबर अपराधों को लेकर विद्यार्थियों को फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक और ओटीपी साझा ना करने की सख्त सलाह दी गई तथा किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन से संपर्क करने की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में सुरक्षित यातायात व्यवहार, डिजिटल जागरूकता और कानूनी जानकारी विकसित करना रहा। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए यातायात नियमों के पालन और साइबर सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संकल्प लिया।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment