अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

कोहका 82 विद्यालय के छात्र छात्राओं का औद्योगिक व हेल्थकेयर भ्रमण रिपोर्टर हुकुम सिंह नौरोजाबाद थाना व स्वास्थ्य केन्द्र में मिला व्यवहारिक ज्ञान भविष्य निर्माण पर अधिकारियों की प्रेरक सीख

WhatsApp Group Join Now

कोहका 82 विद्यालय के छात्र छात्राओं का औद्योगिक व हेल्थकेयर भ्रमण

 

रिपोर्टर हुकुम सिंह 

नौरोजाबाद थाना व स्वास्थ्य केन्द्र में मिला व्यवहारिक ज्ञान भविष्य निर्माण पर अधिकारियों की प्रेरक सीख

 

नौरोजाबाद जिले के

करकेली विकासखंड के ग्राम पंचायत कोहका 82 स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु आयोजित औद्योगिक एवं हेल्थकेयर भ्रमण ने बच्चों को वास्तविक कार्यप्रणालियों से रूबरू कराया। विद्यालय के छात्र–छात्राओं ने नौरोजाबाद स्वास्थ्य केन्द्र एवं नौरोजाबाद थाना का शैक्षणिक अवलोकन कर महत्वपूर्ण जानकारियाँ हासिल कीं।

स्वास्थ्य केन्द्र में टीबी सहित गंभीर रोगों पर जागरूकता

स्वास्थ्य केन्द्र नौरोजाबाद की चिकित्सा टीम ने बच्चों को टीबी जैसी संक्रामक बीमारी के लक्षण कारण जांच व उपचार प्रक्रिया को विस्तार से बताया। चिकित्सकों ने यह स्पष्ट किया कि टीबी समय पर इलाज व नियमित दवा से पूरी तरह ठीक होने वाली बीमारी है। बच्चों को प्राथमिक उपचार आपातकालीन सेवा स्वच्छता व स्वस्थ जीवनशैली की आवश्यकता पर भी प्रेरक जानकारी दी गई।

थाने में साइबर अपराध से बचाव और पुलिस कार्यप्रणाली का प्रशिक्षण

थाना प्रभारी बालेंद्र शर्मा ने छात्रों को साइबर अपराधों के बढ़ते खतरों से सचेत किया। उन्होंने कहा कि अज्ञात लिंक, फर्जी आईडी और अनजान मैसेज डिजिटल ठगी का कारण बनते हैं इसलिए मोबाइल का उपयोग केवल शिक्षा और उपयोगी जरूरतों तक सीमित रखना चाहिए।

थाना परिसर का भ्रमण कर बच्चों को रिकॉर्ड संधारण, आपातकालीन कार्रवाई शिकायत निवारण प्रणाली और पुलिस की कार्यशैली समझाई गई। थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को याद दिलाया कि किसी भी अनहोनी या संकट में 112 पुलिस हेल्पलाइन तथा स्वास्थ्य आपातकाल में 108 सेवा का तुरंत उपयोग करें।

अमृत समय को समर्पित कर पढ़ाई करें आप ही देश का भविष्य हैं थाना प्रभारी

प्रेरक संबोधन में बालेंद्र शर्मा ने कहा

सरकार शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और बेहतर अवसर देने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। यह अमृत समय आपके भविष्य निर्माण का है। मन लगाकर पढ़ाई करें समर्पण और अनुशासन के साथ आगे बढ़ें। आने वाले समय में आपमें से कोई थाना प्रभारी कलेक्टर डॉक्टर इंजीनियर या जनप्रतिनिधि बन सकता है।

विद्यालय के समस्त स्टाफ ने भी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें उच्च लक्ष्यों के प्रति दृढ़ता और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन जागरूकता और भविष्य निर्माण की दिशा में अत्यंत प्रभावी सिद्ध हुआ।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment