अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय ने क्षय रोग पर चलाया जागरूकता अभियान

WhatsApp Group Join Now

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय ने क्षय रोग पर चलाया जागरूकता अभियान

विश्व टीबी दिवस 2025 की थीम पर हम टीबी को समाप्त कर सकते हैं

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक ने प्र.कुलपति प्रो.ब्योमकेश त्रिपाठी के दिशा निर्देशन में IGNTU के समाज कार्य विभाग (MSW) ने विश्व क्षय रोग (टीबी) दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर के आसपास स्थित पांच गांवों

पोंडकी, भमरिया, लालपुर, भुंडाकोना और बिजौरी

में सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का सीधा उद्देश्य ग्रामीण निवासियों को क्षय रोग (टीबी), के रोकथाम,लक्षण और उपचार के बारे में जागरूक करना तथा क्षय रोग के बारे में गहनता से जानकारी देना था। यह कार्यक्रम विश्व टीबी दिवस 2025 की थीम — “हां! हम टीबी को समाप्त कर सकते हैं” अनुरूप आयोजित किया गया था

इस पहल के अन्तर्गत IGNTU के MSW के छात्रों ने घर-घर जाकर लोगो को जागरूक किया। जिसमें प्रारंभिक निदान, उचित उपचार और टीबी उन्मूलन में समुदाय की भागीदारी पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से भारत सरकार के 2025 तक टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को भी रेखांकित किया गया, जिसमें सामुदायिक भागीदारी को इस लक्ष्य की प्राप्ति में एक महत्वपूर्ण कारक बताया गया है

इस आयोजन में मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) के छात्र, शोधार्थी एवं सभी संकाय सदस्य ने सक्रिय रूप से भाग लिया तथा स्थानीय समुदाय के समस्त समाज ने भी इस पहल में पूरा समर्थन और अपना सहयोग प्रदान किया

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment