अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

जिले में हर्षाेल्लास एवं गरिमामय रूप से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

WhatsApp Group Join Now

जिले में हर्षाेल्लास एवं गरिमामय रूप से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

 

आवश्यक तैयारियों के संबंध में कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न

 

अनूपपुर 6 अगस्त 2025/ जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह के व्यवस्थित एवं गरिमामयी आयोजन के संबंध में कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के हर्षाेल्लास एवं गरिमामय आयोजन हेतु सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री इसरार मंसूरी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती अंजलि द्विवेदी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर श्री कमलेश पुरी, एसडीओपी अनूपपुर श्री सुमित केरकेट्टा, जनपद पंचायतो के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित सर्व संबंधी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का मुख्य आयोजन शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान परिसर में होगा। इस मौके पर परेड और स्कूल एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले लोगों का सम्मान भी किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस पर शालाओं में विशेष मध्यान्ह भोजन का आयोजन होगा।

 

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण, सलामी, मार्चपास्ट, मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन एवं गुणवत्तापूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परेड में जिला पुलिस बल, एस.ए.एफ. पुलिस बल एवं होमगार्ड आदि शामिल होंगे। जिले के युद्ध/नक्सली हमले में शहीद हुए सैनिकों/जवानों के परिजनों तथा लोकतंत्र सेनानियों को शाल श्रीफल से सम्मानित किया जाएगा। कलेक्टर ने अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन हेतु दायित्व सौंपते हुए निर्देश दिए कि सभी संबंधित अधिकारी उन्हें सौंपे गए दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करें। सभी संबंधित अधिकारी व्यक्तिगत रुचि लेते हुए कार्य में लग जाएं तथा समय से पहले ही सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं ताकि कार्यक्रम सुव्यवस्थित हो। उन्होंने कहा कि समारोह की सफलता और भव्यता के लिए सभी विभागों में समन्वय होना नितांत आवश्यक है। कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में बैठक व्यवस्था, यातायात, पेयजल, विद्युत सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा करते हुए संबंधितों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

 

कलेक्टर ने कहा कि नगरीय निकायों, जनपद पंचायतों तथा ग्राम पंचायतों में ध्वजारोहण किया जायेगा। सभी शासकीय तथा अशासकीय कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थाओं में भी प्रातः 8 बजे तक ध्वजारोहण किया जायेगा। शासन के निर्देशों तथा ध्वज संहिता का पालन किया जाए। सभी शासकीय भवनों में 14 एवं 15 अगस्त की रात में रोशनी की व्यवस्था करायें।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 13 अगस्त को प्रातः 9 बजे मिनट-टू-मिनट फाईनल रिहर्सल का कार्यक्रम होगा, जिसमें स्वतंत्रता दिवस समारोह की सभी प्रस्तुतियों का रिहर्सल होगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह तथा फाईनल रिहर्सल उत्कृष्ट स्कूल प्रांगण में होगी।

 

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जिला मुख्यालय अनूपपुर में स्थित शासकीय कार्यालयों के सभी अधिकारी-कर्मचारियों की जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थल पर सहभागिता अनिवार्य होगी। अतः राष्ट्रीय पर्व के कार्यक्रम में सभी शासकीय सेवक अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment