धुरवासिन शासकीय उच्चतर विद्यालय स्कूल में 18 बच्चों को मिली अधूरी साइकिलें वितरण की गई
रिपोर्ट हरी प्रसाद यादव
अनूपपुर/अनूपपुर जिले शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धुरवासिन में साइकिल वितरण योजना को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्कूल में कक्षा 9 की 18 विद्यार्थियों को जो साइकिलें वितरित की गई हैं वे अधूरी और घटिया पाई गई हैं इन साइकिलों में नट, ब्रेक, गुटका छर्रा सही से कसी भी नहीं थी और घंटी जैसे जरूरी पुर्जे गायब हैं, जिससे बच्चों के आने-जाने में गंभीर असुविधा हो रही है।
यह व्यवस्था स्कूल के प्राचार्य की जिम्मेदारी होती है लेकिन उनके द्वारा गुणवत्ता पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। मनमाने ढंग से खरीदी गई इन घटिया साइकिलों का स्कूल में वितरण करके बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ किया गया है। अब अभिभावकों ने इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी से हस्तक्षेप और कार्रवाई की मांग की है।
मध्य प्रदेश सरकार की यह योजना चल रही है, जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों के लिए शिक्षा की राह आसान बनाना है। इस योजना के तहत उन विद्यार्थियों को साइकिलें दी जाती हैं, जिनके गांव में माध्यमिक या हाई स्कूल नहीं है और उन्हें दो किलोमीटर से अधिक दूर के स्कूल में जाना पड़ता है
इनका कहना है
प्रिंसफल स्कूल में बच्चों को भेजिए साईकिल को ठीक कर देंगे


















