अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

IGNTU परिसर में अत्याधुनिक ग्रीनहाउस का शुभारंभ  हरित विकास, संरक्षण और ‘वेस्ट-टू-वेल्थ’ की मिसाल

WhatsApp Group Join Now

IGNTU परिसर में अत्याधुनिक ग्रीनहाउस का शुभारंभ  हरित विकास, संरक्षण और ‘वेस्ट-टू-वेल्थ’ की मिसाल

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU) अमरकंटक में आज सुबह 10 बजे विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो. ब्योमकेश त्रिपाठी ने हॉर्टिकल्चर सेल द्वारा निर्मित 30 × 28 फुट के अत्याधुनिक ग्रीनहाउस का उद्घाटन किया। यह ग्रीनहाउस इंजीनियरिंग सेल के सहयोग से परिसर में उपलब्ध पुराने एवं अनुपयोगी लोहे के पाइप तथा पेवर ब्लॉक्स का प्रयोग कर विकसित किया गया है। संपूर्ण संरचना हॉर्टिकल्चर सेल के कर्मियों द्वारा स्वयं निर्मित है, जो तकनीकी दक्षता और संसाधन संरक्षण के साथ ‘वेस्ट-टू-वेल्थ’ की अवधारणा को उत्कृष्ट रूप से प्रदर्शित करती है।

अमरकंटक की कठोर सर्दी और पहाड़ी भौगोलिक परिस्थितियों के कारण नर्सरी के नाजुक पौधे पाले से प्रभावित होते रहे हैं। इस चुनौती के स्थायी समाधान के रूप में विकसित इस ग्रीनहाउस में तापमान, आर्द्रता और प्रकाश का नियंत्रित वातावरण उपलब्ध रहेगा, जिससे पौधों की सुरक्षित वृद्धि सुनिश्चित होगी और उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इससे विश्वविद्यालय के सौंदर्यीकरण और लैंडस्केपिंग के लिए उच्च गुणवत्ता वाले पौधों की नियमित आपूर्ति संभव होगी। संरचना विभिन्न प्रजातियों के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार को प्रोत्साहित करेगी, जिससे IGNTU परिसर के हरित विस्तार को दीर्घकालिक मजबूती मिलेगी

ग्रीनहाउस में आम, अनार जैसी फलदार प्रजातियाँ; गुलमोहर, अर्जुन, सिंदूर, अशोक, बहूनियाँ जैसी वृक्ष प्रजातियाँ; तथा एरेका पाम, लेडी पाम, फिलोडेंड्रॉन, युक्का सिल्वर, कोलियस, स्पाइडर प्लांट आदि सजावटी व औषधीय पौधों को आकर्षक रूप से सजाया गया है।

प्रभारी कुलपति प्रो. त्रिपाठी ने इस पहल की सराहना करते हुए विश्वविद्यालय को हरित एवं स्वच्छ परिसर के रूप में विकसित करने पर जोर दिया। आचार्य तरुण कुमार ठाकुर ने भी प्रकोष्ठ के प्रयासों की प्रशंसा की। उद्यानिकी प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. शिवाजी चौधरी ने इस पहल को सफल बनाने में सहयोग देने के लिए आशीष दुबे, प्रांजल राजपूत, रोहित यादव, भीम यादव सहित समस्त कर्मियों को धन्यवाद दिया। पर्यावरण विज्ञान विभाग के 25 छात्रों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी दर्ज कराई।

उद्घाटन समारोह में विभिन्न संकायों के प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment