डोला में भव्य श्री महामृत्युंजय रुद्र महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
अयोध्या बी एल सिंह
अनूपपुर = महाकाल जी की असीम कृपा से नगर परिषद डोला के वार्ड क्रमांक 03 स्थित शिव मंदिर प्रांगण में श्री महामृत्युंजय रुद्र महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा प्रवचन का आयोजन 29 जनवरी 2026 से 06 फरवरी 2026 तक भव्य रूप से किया जा रहा है। यह आयोजन क्षेत्रीय जनसहयोग से संपन्न होगा, जिसमें समस्त श्रद्धालुजन सादर आमंत्रित हैं। कार्यक्रम की शुरुआत 27 जनवरी 2026, मगलवार को कलश यात्रा एवं मंडप प्रवेश के साथ होगी। इस अवसर पर आवाहित देवी-देवताओं का विधिवत पूजन दोपहर 12 बजे से सायं 5 बजे तक किया जाएगा।
श्रीमद्भागवत कथा प्रवचन का शुभारंभ 29 जनवरी 2026, गुरुवार से होगा, जो प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से हरि इच्छा तक चलता रहेगा। कथा समाप्ति व आरती के उपरांत स्थानी भक्ति संगीत मंडली के द्वारा भजन गायन का आयोजन किया जाएगा।
महायज्ञ के अंतर्गत 05 फरवरी 2026, गुरुवार को उपनयन संस्कार एवं सामूहिक कन्याविवाह का आयोजन किया गया है वहीं 06 फरवरी 2026, शुक्रवार को पूर्णाहुति, हवन एवं महाभंडारे के साथ इस विराट धार्मिक अनुष्ठान का समापन के उपरांर दोपहर 12 बजे से महा भंडारे का वितरण किया जाएगा। आयोजन समिति ने जानकारी दी है कि इच्छुक परिवार इस महायज्ञ के दौरान अपनी पुत्री/पुत्र का सामूहिक विवाह भी संपन्न करा सकते हैं।
भव्य कलश यात्रा ने बढ़ाई नगर की शोभा
महायज्ञ के शुभारंभ से पूर्व 27 जनवरी की शाम 3:00 बजे नगर परिषद डोला के वार्ड क्रमांक 03 स्थित शिव मंदिर प्रांगण से भगवान की भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा वार्ड क्रमांक 05 स्थित जगत जननी मां जगदंबा मंदिर से होते हुए वार्ड क्रमांक 01 के हनुमान मंदिर में भ्रमण करती हुई नगर के विभिन्न वार्डों से गुजरकर पुनः वार्ड क्रमांक 03 शिव मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। इस कलश यात्रा में नगर परिषद डोला की प्रथम अध्यक्ष श्रीमती रीनू सुरेश कोल उपाध्यक्ष रविशंकर तिवारी, समस्त पार्षदगण, नगर के वरिष्ठ समाजसेवी, भक्तगण, मातृशक्ति नन्हे मुन्ने बच्चे सहित विभिन्न समुदायों के लोगों ने सहभागिता कर नगर की शोभा बढ़ाई। श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से ओत-प्रोत इस यात्रा ने पूरे नगर को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से इस पुण्य आयोजन में सहभागी बनकर धर्मलाभ अर्जित करने की अपील की है








