खरगोन जिले में आगामी 06 दिसंबर पर कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा के निर्देशन में व अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री बिट्टू सहगल के मार्गदर्शन मे थाना कोतवाली खरगोन में फ्लैग मार्च की कार्यवाही थाना कोतवाली से शुरू होकर पोस्ट आँफिस , मोहन टाकिज, तालाब चौक, गौशाला, छोटी मोहन टाकिज, संजय नगर, त्रिवेणी चोक मोतीपुरा, पहाडसिगपुरा श्रीराम मंदिर चौक,टवडी चौक, मोहल्ला, अल्लावाला मार्ग कलाली कुआ, झण्डा चौक, धान मण्डी सराफा, गोल बिल्डीग सराफा, के मुख्य मार्गो से निकाला गया जो वापस थाना कोतवाली पर आकर पैदल फ्लैग मार्च का समापन हुआ ।पुलिस द्वारा की गई फ्लैग मार्च की कार्यवाही कर विश्वास और सुरक्षा की भावना को बढ़ाने उद्देश्य से सांप्रदायिक/संवेदनशील इलाकों मे पैदल भ्रमण किया गया । पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च की कार्यवाही करने से आमजन और पुलिस के बीच समन्वय स्थापित करने, जन मानस मे जागरूकता लाने, यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने एवं अपराधियों मे भय कायम करने मे सहायक होता है । एरिया डॉमिनेशन के साथ-साथ पुलिस के द्वारा सघन वाहन चेकिंग चला कर संदिग्ध वाहनों को भी चेक किया जा रहा है ।
उक्त फ्लैग मार्च एसडीओपी खरगोन, , थाना प्रभारी अजाक, महिला थाना प्रभारी, पुलिस लाइन सूबेदार, पुलिस लाईन खरगोन का बल, डी.जी.पी. रिजर्व 15 वाहिनी का बल , क्यु.आर.ए.एफ. का बल , 15 वाहिनी का बल , 24 वाहिनी जावरा का बल, जिला आलीराजपुर, जिला झबुआ के लगभग 300 से अधिक पुलिसकर्मी मौजूद रहे ।


















