तीन दिवासीय पल्स पोलियो अभियान में जिले के 1 लाख 12 हजार 653 बच्चों को पिलाई गई पल्स पोलियो की खुराक
अनूपपुर 15 अक्टूबर 2025/जिले में 12 से 14 अक्टूबर तक राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान चलाया गया अभियान अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा पोलियो बूथ तथा घर-घर जाकर जन्म से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई
शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जन जागरूकता के लिए प्रचार वाहन के माध्यम से प्रचार प्रसार किया गया ,पल्स पोलियो अभियान अंतर्गत 998 टीमें बनाई गई थी, जिले मे अभियान के दौरान 1 लाख 12 हजार 653 बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई गई।


















