अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

प्रेस वार्ता में प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय राम-राम करने लगे पत्रकारों के सवाल पर राम जी याद आ गए

WhatsApp Group Join Now

प्रेस वार्ता में प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय राम-राम करने लगे पत्रकारों के सवाल पर राम जी याद आ गए

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

भोज शाला के मुद्दे पर प्रभारी मंत्री असहज हो जाते हैं

 

केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने कांग्रेस सरकार की मनरेगा योजना में कमियों को देखते हुए उसका नाम बदलकर विकसित भारत गारंटी फार रोजगार आजीविका मिशन वी बी g रामजी योजना रखकर उसके संबंध में धार जिला मुख्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया था जिसमें प्रभारी मंत्री ने मनरेगा योजना की खामियों को बताकर उसका नाम परिवर्तन को लेकर स्पष्टीकरण दिया वैसे तो यहां खुले रूप से प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया था और इसी रूप में मीडिया कर्मियों को प्रेस वार्ता में आमंत्रित भी किया गया था लेकिन जब मीडिया कर्मियों ने प्रभारी मंत्री से अन्यत्र सवाल जैसे तत्कालीन ज्वलंत मुद्दा भोज शाला को लेकर प्रश्न किया तो प्रभारी मंत्री को राम याद आ गए उन्होंने कहा कि मैं राम जी के अलावा सिर्फ राम-राम बोलूंगा राम के अलावा कुछ भी नहीं बोलूंगा चाहे आप मुझ पर कितना भी दबाव बोल डालें मैं सिर्फ राम-राम करूंगा आज धार के मीडिया ने धार के प्रभारी मंत्री को राम का स्मरण करवा दिया बड़े आश्चर्य की बात है इतने बड़े पद और इतने वरिष्ठ नेता होने के बाद भी पत्रकारों के सवालों से बचना प्रभारी मंत्री की छवि पर एक बहुत बड़ा सवाल खड़ा कर गया इस पर कुछ मीडिया कर्मियों ने इसका विरोध करते हुए प्रेस वार्ता का विरोध कर वहां से चले गए जहां उन्होंने एक भोजनालय में जाकर बाद में सह भोज किया और इस बात के लिए प्रतिबद्ध हुए की भविष्य में भी यदि मीडिया का इस प्रकार से अपमान किया जाता है तो किसी भी प्रेस वार्ता में आमंत्रित करने पर भी नहीं जाएंगे

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment