पुलिस अधीक्षक धार श्री मयंक अवस्थी की उपस्थिति मे थाना नौगाँव पुलिस द्वारा आपरेशन मुस्कान को लेकर एकलव्य आदर्श अवासीय विद्यालय गरडावद मे महिला जागरुकता के सम्बन्ध मे विशेष कार्यक्रम का किया गया आजोयन
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी
धार। पुलिस अधीक्षक धार श्री मयंक अवस्थी द्वारा सम्पूर्ण धार जिले में आँपरेशन मुस्कान को लेकर महिला जागरुकता के सम्बन्ध मे विशेष अभियान चलाये जाने धार जिले के समस्त पुलिस स्टाफ को निर्देशित किया गया था इसी कड़ी में नगर पुलिस अधीक्षक धार श्री सुजावल जग्गा भापुसे के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी नौगाँव श्री हिरुसिह रावत द्वारा एकलव्य आदर्श अवासीय विद्यालय गरडावद जो लबरावद टेकरी पर स्थित है मे महिला जागरुकता के सम्बन्ध मे विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम मे विशेष रुप से धार पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी एवं डीएसपी श्री आनंद तिवारी, रक्षित निरीक्षक श्री पुरषोत्तम बिश्नोई उपस्थित रहे । कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य अमीत सोनी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर पुलिस अधीक्षक धार श्री मयंक अवस्थी का स्वागत किया बाद पुलिस अधीक्षक धार द्वारा विद्या की देवी माँ सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण किया एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुवात की गई ।
पुलिस अधीक्षक धार द्वारा आँपरेशन मुस्कान को लेकर छात्र छात्राओ से महिला जागरुकता के सम्बन्ध मे महत्वपुर्ण जानकारी साझा की उन्होने छात्राओ को गुड-टच, बेड-टच,महिला हेल्पलाईन सम्बन्धी जानकारी एवं सोशल मिडिया से होने वाले दुष्परिणामो के सम्बन्ध मे जानकारी देकर जागरुक किया गया।
वही डीएसपी आनंद तिवारी द्वारा आँपरेशन मुस्कान के बारे मे जानकारी दी गई एवं छात्र छात्राओ का उत्साह बढाते हुए उन्हे सायबर जागरुकता के सम्बन्ध मे महत्वपुर्ण दिशा निर्देश दिये गए । रक्षित निरीक्षक बिश्नोई द्वारा छात्राओ का उत्साह बढाया गया कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओ के चेहरे पर मुस्कान के साथ उत्साह देखा गया ।
कार्यक्रम में नौगाँव थाना प्रभारी निरीक्षक हिरुसिंह रावत, एकलव्य आदर्श अवासीय विद्यालय के प्राचार्य अमित सोनी, विद्यालय के समस्त अध्यापकगण,छात्र छात्राए एवं पुलिस स्टाप उपस्थित रहे ।


















