पुलिस अधीक्षक धार श्री मयंक अवस्थी की उपस्थिति मे धार पुलिस द्वारा बाल दिवस के उपलक्ष्य पर भोज क्न्या स्कूल धार में महिला सुरक्षा के सबंध में छात्राओं को जागरुक कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनायें दी गई
धार से ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी
धार पुलिस द्वारा आपरेशन मुस्कान के अंतर्गत शासकीय भोज कन्या विद्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथी के रुप में पुलिस अधीक्षक धार श्री मयंक अवस्थी एवं विशेष अतिथि के रुप में उप पुलिस अधीक्षक श्री आनंद तिवारी ने विद्यालय पहुँचकर छात्राओं से संवाद किया
श्री अवस्थी ने छात्राओं को भविष्य में आने वाली संभावित चुनौतियों के बारे में अवगत कराते हुए बताया कि इन परिस्थितियों का सामना किस प्रकार आत्मविश्वास एवं सजगता के साथ किया जा सकता है। उन्होंने छात्राओं को महिला जागरूकता, साइबर सुरक्षा, महिला हेल्प लाईन, ऑनलाइन सायबर अपराधों से बचाव तथा सुरक्षित व्यवहार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। तथा छात्राओं का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। मुख्य अतिथि द्वारा स्कूल में आयोजित कार्यक्रमों की अलग-अलग श्रेणियों में विजेता छात्राओँ को पुरुस्कृत किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं में विशेष उत्साह एवं प्रसन्नता देखी गई
इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक श्री पुरुषोत्तम बिश्नोई, थाना प्रभारी कोतवाली श्री दिपक चौहान यातायात थाना प्रभारी श्री प्रेमसिंह ठाकुर, विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं


















