बीते 24 घंटे में जिले में 6.8 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज
अनूपपुर 23 जुलाई 2025/ अधीक्षक भू-अभिलेख अनूपपुर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिले में बीते 24 घंटे में 6.8 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई।
इस दौरान वर्षामापी केन्द्र कोतमा में 3 मिली मीटर, बिजुरी में 3.8 मिली मीटर, अमरकंटक में 44 मिली मीटर तथा बेनीबारी में 3.2 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई। वर्षामापी केन्द्र अनूपपुर, जैतहरी, वेंकटनगर तथा पुष्पराजगढ़ में वर्षा निरंक दर्ज की गई।


















