अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

बाबा बैजनाथ की भक्ति में रमे भक्त…दर्शन कर हुए निहाल एक लाख से अधिक भक्तों ने बाबा बैजनाथ के दिव्य दर्शन किए

WhatsApp Group Join Now

लोकेशन/आगर मालवा

रिपोर्ट/नज़ीर अहमद

मोबा/9425035462

दिनांक/5/8/25

स्लग/नगराधिपति बाबा बैजनाथ ने नगर भ्रमण कर जाना प्रजा का हाल….

बाबा बैजनाथ की भक्ति में रमे भक्त…दर्शन कर हुए निहाल

एक लाख से अधिक भक्तों ने बाबा बैजनाथ के दिव्य दर्शन किए

……

आगर मालवा/नगराधिपति बाबा बैजनाथ की शाही सवारी सावन माह के आखिरी सोमवार को धूमधाम से निकाली गई। बाबा बैजनाथ ने अपने पूरे लाव लश्कर के साथ शाही ठाठ – बाट से चांदी की पालकी में विराजित होकर नगर भ्रमण किया और अपनी प्रजा के हाल जाने। बाबा बैजनाथ के स्वागत में पूरे नगर को सजाया गया था, जगह-जगह भक्तों ने अपने घरों की छतों एवं सड़क के दोनों ओर खड़े होकर बाबा बैजनाथ की पालकी पर पुष्प वर्षा की तथा बाबा बैजनाथ का जयघोष किया।हर कोई बाबा बैजनाथ के दर्शन को आतुर दिखाई दिया, पूरा आगर नगर बाबा बैजनाथ की भक्ति के रंग में रंगा हुआ नजर आया। शाही सवारी में लगभग एक लाख से अधिक भक्तों ने शामिल होकर बाबा बैजनाथ के दिव्य दर्शन किए।

शाही सवारी के दिन बाबा बैजनाथ मंदिर के प्रातः 3ः00 बजे मंदिर के पट खोले गए। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने मंदिर पुजारियों के साथ वैदिक मंत्रोच्चार से गर्भ गृह में बाबा बैजनाथ का पंचामृत स्नान, अभिषेक पूजन एवं आरती की गई। प्रातः 5.00 से 7.30 बजे तक गर्भ गृह में भक्तों द्वारा बाबा बैजनाथ के दर्शन एवं पूजन किया गया। दोपहर में गर्भगृह में बाबा बैजनाथ का पूजन एवं आरती हुई।

विधायक मधु गहलोत,भाजपा जिला अध्यक्ष ओम मालवीय,

नपा अध्यक्ष निलेश जैन पटेल,पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं मंदिर पुजारीगण द्वारा बाबा बैजनाथ का पूजन एवं आरती कर पुष्पवर्षा कर बाबा का व नगर में पधारे श्रद्धालुओं का स्वागत किया।

विओ/ पुलिस द्वारा बाबा बैजनाथ महादेव को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। तत्पश्चात बाबा बैजनाथ को नगर भ्रमण के लिए आमंत्रित किया गया। बाबा बैजनाथ ने चांदी की पालकी में विराजित होकर नगर भ्रमण के लिए प्रस्थान किया। इसके पश्चात शाही सवारी मंदिर प्रांगण से प्रारंभ हुई, जो परंपरागत मार्ग से होते हुए जिला जेल के सामने से पहुंची, जहां जेलकर्मियों द्वारा बाबा बैजनाथ का पूजन कर सलामी दी गई।

शाही सवारी छावनी नाका पहुंचने पर बैंड, बाजे, ढोल, झंडा मंडलिया, झांकियों का कारवां जुड़ा। सवारी में हजारों भक्त झांझ, मंजीरे, डमरू, ढोल आदि वाद्य बजाते हुए बाबा बैजनाथ की आराधना करते हुए पालकी के साथ रहे। बैंड बाजों पर शिव भक्ति धुन एवं भक्तों द्वारा बाबा बैजनाथ की जय घोष से पूरा नगर बाबा बैजनाथ की भक्ति में डूबा नजर आया दिनभर व देर रात तक प्रसादी का सिलसिला चलता रहा।

शाही सवारी देर रात्रि 2 बजे कृषि उपज मंडी पहुंची, जहां बाबा बैजनाथ का पूजन होने के उपरांत सवारी का समापन हुआ।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment