शहडोल
पुलिस अधीक्षक शहडोल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी।
पुलिस अधीक्षक शहडोल ने लोगों से अपील की है कि अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हुआ है तो आप पुलिस अधीक्षक कार्यालय शहडोल में आकर सूचना दें।
पूरा मामला इस प्रकार है:-
दिनांक 25/12/24 को फरियादी अनवर अली पिता स्व. चिराग अली निवासी सिंहपुर द्वारा सिंहपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई सिंहपुर के रावेन्द्र गुप्ता, रवि सोनी दोनो निवासी सिंहपुर के द्वारा अपने साथियो अभयराज द्विवेदी, नुमान खान, मोहित बैगा, जयकुमार राव सभी निवासी सिंहपुर के साथ संगठित होकर दुराषय से आस पास के गरीब आदीवासी लोगो को मोटर साइकल फाईनेंस कराने का झांसा देकर उनके नाम पर शहडोल व आस पास की एजेंसियो से मोटर साइकल फाईनेंस करावाई गई इसके बाद उन वाहन स्वामियो से छलपूर्वक उनकी मोटर साइकल अपने पास लेकर उनकी मो.सा. को अधिक दाम मे आस पास के लोगो को बेचा कर अवैध लाभ अर्जित किया गया है। उक्त रिपोर्ट पर थाना सिंहपुर मे अपराध क्रं. 270/24 धारा 318,316 बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियो को मामले से अवगत कराकर उनके निर्देशो के अनुसार विवेचना की गई जो पाया गया कि मामले के मुख्य आरोपीगण रावेन्द्र गुप्ता एंव अभयराज द्विवेदी दोनो लोगो अपने सहियोगि, रविकांत सोनी, नुमान खान, मोहित बैगा, जयकुमार राव सभी निवासी सिंहपुर की मदद से ऐसे जरुरत मंद लोगो को ढूंढते थे जिन्हे मो.सा. की जरुरत है फिर उन्हे मो.सा. फाईनेंस कराने का लालच देकर उन्हे एजेंसी से मो.सा. फाईनेंस करवाते थे। इस काम मे पूरी योजना रावेन्द्र गुप्ता व अभयराज द्विवेदी की होती थी जरुरतमंद आदीवासी लोगो को ढूंढकर लाने ले जाने की जिम्मेदारी रविकांत सोनी, नुमान खान, मोहित बैगा, जयकुमार राव की होती थी। इस प्रकार इस अपराध को आरोपीगण योजनाबद्ध व संगठित तरीके से अंजाम दे रहे थे।
विवेचना के दौरान फरार आरोपी रावेन्द्र गुप्ता व अभयराज द्विवेदी को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ करने पर आरोपीगणो द्वारा खुलासा किया गया कि इनके द्वारा आस पास के गरीब आदीवासी लोगो को लालच देकर उनके नाम से मो.सा. फाईनेंस करवा कर अन्य लोगो को बेचा गया है। इस प्रकार मामले के अन्य आरोपी रवि सोनी एंव मोहित बैगा दोनो निवासी सिंहपुर को भी मामले मे गिरफ्तार किया गया है जो न्यायिक अभिरक्षा मे जेल में निरुद्ध है। आरोपीगण रावेन्द्र गुप्ता व अभयराज द्विवेदी से पूछताछ के पश्चात पुलिस द्वारा 01 रेनो डस्टर कार, 06 एचएफ डिल्क्स मो.सा, 02 अपाचे मो.सा. , 01 स्पलेंडर मो.सा., 01 बजाज सीटी 100 मो.सा., 01 टीव्हीएस जूपीटर स्कूटी, 01 टीव्हीएस सुजुकी एक्सेस, 01 टीव्हीएस स्पोर्टस, सहित कुल 14 वाहन कुल कीमती 18 लाख लगभग की संपत्ति बरामदगी की गई है।
पुलिस अधीक्षक शहडोल रामजी श्रीवास्तव व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीवान के निर्देशन व उप पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री शिवाली चुतुर्वेदी के मार्गदर्शन मे संपूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी सिंहपुर निरी. एम.एल. रहंगडाले, उनि. आशीष झरिया, सउनि राजेश जाटव, प्र.आर 197 सुनील शुक्ला, प्र.आर.356 सोमित पटेल, आर. 198 मनीष सिंह आर.740 आलोक सिंह, आर. 506 जोगेन्द्र, आर.456 विकास, आर. 09 हीरालाल महरा, आर. 635 रावजी डोडवे की अहम भूमिका रही।
बाइट – राम जी श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक शहडोल


















