ब्राह्मण समाज की बेटियों पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में उबाल
कोतमा न्यायालय अधिवक्ता संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, IAS संतोष कुमार वर्मा पर कड़ी कार्रवाई की मांग
कोतमा। ब्राह्मण समाज की बेटियों को लेकर वरिष्ठ IAS अधिकारी संतोष कुमार वर्मा द्वारा किए गए कथित आपत्तिजनक वक्तव्य के विरोध में शुक्रवार को कोतमा में ब्राह्मण समाज एवं अधिवक्ता संघ में भारी आक्रोश देखा गया। समाज के सदस्यों ने तहसीलदार कोतमा के माध्यम से मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश के नाम ज्ञापन सौंपकर तत्काल कठोर कार्रवाई की मांग की
ज्ञापन में कहा गया कि अधिकारी का कथित वक्तव्य—“ब्राह्मण बेटी मेरे बेटे से संबंध बनाए”—पूरे समाज की गरिमा को ठेस पहुँचाने वाला, महिलाओं का अपमान करने वाला तथा प्रशासनिक मर्यादाओं का घोर उल्लंघन है। समाज ने इसे भारतीय प्रशासनिक सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम 1969 के तहत दंडनीय कृत्य बताते हुए मांग की कि संतोष कुमार वर्मा को तत्काल सेवा से पृथक कर दंडात्मक कार्रवाई की जाए
समाज के प्रतिनिधियों ने चेताया कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो ब्राह्मण समाज जिलेव्यापी आंदोलन करने को बाध्य होगा
ज्ञापन सौंपने वाले प्रमुख हस्ताक्षरकर्ता केदार गौतम, लोकेश तिवारी, रामप्रकाश दुबे, शांति गौतम, मुकेश शुक्ला, सुनील पांडे, भानू पांडे, त्रिवेणी शुक्ला, अरविंद तिवारी, सुधीर तिवारी, रमेश तिवारी, पंकज मिश्रा, शिवपाल पांडे, सागर शर्मा, शारदा शर्मा, धर्मपाल पांडे, राय पांडे, दुबे कुमार, रामानंद, त्रिवेणी तिवारी, महेश तिवारी, शभाकांत उपाध्याय, पंकज उपाध्याय, के.एल. तिवारी (केदारलाल तिवारी), अमित मिश्रा


















