अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

कार चालक पर चाकू से हमला कर कार सहित मोबाइल और नकदी लूट मामले का पुलिस ने महज 24 घंटें में पर्दाफाश कर 

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की

खरगोन। इंदौर से रेपीडो कार बुक कर जिले में लाने के बाद कार चालक पर चाकू से हमला कर कार सहित मोबाइल और नकदी लूट मामले का पुलिस ने महज 24 घंटें में पर्दाफाश कर आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस वारदात को आरोपियों ने फिल्मी स्टाईल में अंजाम दिया था।

एसपी रविंद्र वर्मा ने गुरुवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 3 दिसंबर को थाना बलवाड़ा पर संजय पिता मांगीलाल वर्मा निवासी आनंद नगर इंदौर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि इंदौर के कुशवाह नगर से औंकारेश्वर के लिए टैक्सी बुक की थी, जिस पर मैं कुशवाह नगर से तीन सवारी बिठाकर ओंकारेश्वर के लिए निकला। कार सवार लोगों ने चालक को ग्वालू घाट पर चाकू से वारकर घायल करने के बाद लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में आरोपियों को उज्जैन से गिरफ्तार किया है। इस वारदात में एक युवक और दो नाबालिग भी शामिल थे।

 

 

 

 

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment